(India)
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी फरार था। आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।
गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद खुद कार्रवाई शुरू की और थाना सेक्टर-56 में केस दर्ज किया।
शुरुआत में यह मामला सिर्फ लापरवाही से हुआ एक एक्सीडेंट लग रहा था, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच के दौरान वीडियो फुटेज में पाया कि सिया की बाइक को कार से जान-बूझकर टक्कर मारी गई थी। इसके आधार पर आरोपी पर जान से मारने के प्रयास के आरोप में BNS की धारा 109 जोड़ी गई है।
पुलिस ने बताया कि BNS की धारा 109 के तहत 10 साल तक की सजा हो सकती है। पुलिस के अनुसार, यह धारा वीडियो फुटेज के आधार पर जोड़ी गई है।
सिया ने बताया कि पहले कार चालक ने उन्हें रुकने के लिए कहा था। जब वह नहीं रुकीं, तो चालक ने कार को उनकी बाइक की ओर मोड़ दिया और टक्कर मार दी।
सिया ने वीडियो जारी कर कार चालक पर जान-बूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।