BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ कसा शिकंजा | JAN TV
2026-09-07 14:06:45

ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ कसा शिकंजा

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान ने 270 गेंदों पर जड़ा दोहरा शतक, कुमार कुशाग्र ने भी ठोका शतक; ईस्ट जोन का स्कोर 550 के पार

(India) दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईस्ट जोन ने 5 विकेट पर 550 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
ईशान किशन ने 270 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के लगाए। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 10 साल बाद उनका दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2016 में दिल्ली के खिलाफ 273 रन की पारी खेली थी।
कुमार कुशाग्र का भी शतक
ईस्ट जोन की ओर से कुमार कुशाग्र ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। 101 रन के स्कोर पर चामा मिलिंद की गेंद पर त्रिपुराना विजय ने उनका कैच लपका।
गेंदबाजों पर भारी पड़े ईस्ट जोन के बल्लेबाज
साउथ जोन की ओर से चामा मिलिंद और त्रिपुराना विजय ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने 17 ओवर में 109 रन दिए, लेकिन उन्हें अब तक कोई विकेट नहीं मिला। ईस्ट जोन की मजबूत बल्लेबाजी के कारण साउथ जोन के गेंदबाज लगातार दबाव में नजर आए।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :