BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
उधार के पैसे मांगने पर युवक की हत्या,जयपुर के जंगल में मिली लाश | JAN TV
2026-08-21 16:58:09

उधार के पैसे मांगने पर युवक की हत्या,जयपुर के जंगल में मिली लाश

लापता होने के चार दिन बाद जंगल में मिली युवक की लाश, आखिरी कॉल में उधार के पैसों का किया जिक्र

(Jaipur, Jaipur) जयपुर के खोरा बीसल इलाके में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सीकर के अजीतगढ़ निवासी प्रकाश चंद यादव (34) के रूप में हुई है। परिजनों ने रिश्तेदार जीजा शंकर यादव और उसके भतीजे अजय पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक प्रकाश चंद एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। शंकर यादव और अजय ने उससे करीब 22 लाख 75 हजार रुपये उधार लिए थे। 4 जून को प्रकाश ने फोन कर बताया था कि वह शंकर से पैसे लेने जा रहा है, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। 7 जून को प्रकाश ने अपने बड़े भाई सुरेश को व्हाट्सऐप कॉल कर बताया कि शंकर यादव और उसका भतीजा अजय पैसे वापस नहीं दे रहे हैं और मारपीट करने पर उतारू हैं। इसके बाद प्रकाश का मोबाइल बंद हो गया। 8 जून को परिजन और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खोरा बीसल पुलिस थाना क्षेत्र में जंगल के पास प्रकाश की बाइक खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों द्वारा दिए गए सबूतों और आरोपों के आधार पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश से नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि उधार के पैसे वापस नहीं करने के विवाद के चलते प्रकाश की हत्या की गई। मामले में आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच जारी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :