(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS 2024 परीक्षा में क्षेत्र के युवा दीपक बंसल ने शानदार सफलता हासिल की है। दीपक बंसल ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 521वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दीपक बंसल ने Malaviya National Institute of Technology Jaipur (MNIT) से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
अपनी इस सफलता का श्रेय दीपक बंसल ने अपने पिता सुभाष बंसल, माता, भाइयों, बहन,चाचाओं तथा अन्य परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके।
दीपक की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोगों में भी गर्व की भावना है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।