कोरोना के कम होते मामलों के बीच दिल्ली के साथ ही देश के चार अन्य राज्यों में स्कूल और कॉलज आज से खुल गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल फिर से खुल रहे हैं.... इसके साथ ही, कॉलेज, जिम और स्पा भी आज से खुल गए.... कोविड-19 के मामलों में बढोतरी होने के कारण दिसंबर में उन्हें बंद कर दिया गया था.... बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बाद राज्य सरकार ने रविवार को स्कूल दोबारा खोलने और रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने के साथ ही अन्य कई प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला किया....गुजरात में कोविड के नए मामले घटने पर गुजरात सरकार ने सात फरवरी से पहली से नौवीं कक्षा तक के लिये स्कूलों को फिर से खोलने की शनिवार को घोषणा की.....केरल में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ही राज्य सरकार ने सात फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है... पश्चिम बंगाल में आज से कक्षा आठ से 12 तक के स्कूल खुलने के साथ ही राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार, महामारी की स्थिति को देखते हुए सात फरवरी से हर मोहल्ले में प्राथमिक से कक्षा सात तक के बच्चों के लिए खुले में शिक्षा सत्र आयोजित किये जाएंगे
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
