(ORISSA, India)
इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण सुबह 9.40 मिनट पर ओडिशा के धमरा तट के पास एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच काम्पलेक्स-4 से गतिमान प्रक्षेपक के जरिए किया गया। अग्नि-2 की क्षमता अपने साथ एक टन से भी ज्यादा की परमाणु सामग्री ले जाने की है जो दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक की मारक क्षमता रखती है। इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के सूत्रों ने बताया कि अग्नि-2 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल को वर्ष 2004 में ही सेना में शामिल किया जा चुका है और आज का परीक्षण सेना के विशेष तौर पर गठित रणनीतिक बल द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी मारक क्षमता तीन हजार किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इस मिसाइल का प्रक्षेपण रेल मोबाइल लांचर के साथ साथ सड़क मोबाइल लांचर से भी किया जा सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।