अमेरिका में इंजीनयिरिंग की पढ़ाई का जबरदस्त क्रेज!
(India)
विदेशों में पढ़ाई का क्रेज कितना है इसका अंदाज इस नए रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से 70 प्रतिशत छात्र भारत और चीन के रहने वाले हैं। अमेरिका में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बारे में जानकारी रखने वाली संस्था एसईवीपी ख्स्टूडेंट एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम द्वारा मंगलवार को जारी तिमाही रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। जो अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन गृह सुरक्षा जांच का हिस्सा है। आठ जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार एफ और एम व्यावसायिक, वीजा का इस्तेमाल कर करीब नौ हजार अमेरिकी स्कूलों में 9,66,333 अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह आंकड़ा गत अप्रैल से करीब पांच प्रतिशत कम है, लेकिन जुलाई 2013 की तुलना में इसमें आठ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।