आईआईएम परीक्षा: कैट के उम्मीदवारों को 30 मिनट ज्यादा मिलेंगे
(India) इस ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में सवालों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। कैट 2014 के संचालन की जिम्मेदारी इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-आई) की है। आईआईएम.आई के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि कैट के सवाल हल करने के लिये पहले प्रतिभागियों को 140 मिनट मिलते थे। लेकिन अब इस समय को बढ़ाकर 170 मिनट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कैट में क्वांटिटेटिव एबिलिटी एंड डाटा इंटरप्रिटेशन (परिमाण संबंधी दक्षता और आंकड़ों की व्याख्या) और वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग (शाब्दिक योग्यता और तार्किक विवेचन) के दो खंडों में अब 50-50 सवाल पूछे जायेंगे। पहले इन खंडों में 30-30 सवाल पूछे जाते थे। इस बार कैट में एक और अहम बदलाव किया गया है। आईआईएम-आई प्रवक्ता के मुताबिक अब कैट में उम्मीदवार दोनों में से किसी भी खंड के सवालों को अपनी योग्यता और सुविधा के मुताबिक कम या ज्यादा वक्त दे सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को यह सहूलियत भी रहेगी कि वे सवाल हल करते वक्त एक खंड से दूसरे खंड में आ-जा सकेंगे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।