आईआईटी पटना को टॉप 10 में स्थान मिला
(India)

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश में पहली बार जारी की गई संस्थानों की रैंकिंग सूची में आईआईटी पटना को टॉप 10 में स्थान मिला है। एनआईटी पटना और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) ने शीर्ष 100 संस्थानों में जगह बनाई है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पहली बार रैंकिंग को जारी की। इस रैंकिंग में चार श्रेणी के 3500 विभिन्न संस्थाओं को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा जारी सूची के अनुसार आईआईटी पटना ने 10वां (74.68 अंक) स्थान हासिल किया है। वहीं एनआईटी पटना 87वां (51.08 अंक) और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार ने 94वां (48.89 अंक) स्थान पाया है। आईआईटी और एनआईटी पटना ने इंजीनियरिंग कॉलेजों जबकि सीयूएसबी ने विश्वविद्यालयों की श्रेणी में जगह पाई है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।