भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के छठे नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ का प्रक्षेपण गुरुवार शाम 4 बजे पीएसएलवी सी32 से किया जाएगा। इसरो के अधिकारियों ने कहा कि मिशन तैयारी समीक्षा समिति और प्रक्षेपण अधिकारी प्रदाता बोर्ड ने इसकी उल्टी गिनती को मंजूरी दी थी, जिसके तत्काल बाद कल साढ़े 54 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गया और फिलहाल यह सामान्य तरीके से चल रहा है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी-32 यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आईआरएनएसएस-1एफ को लेकर उड़ान भरेगा, जिसका उद्देश्य अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के अनुरूप सही नेविगेशन सुविधा देना है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
