आईटीबीपी में 229 हेड कांस्टेबल्‍स की होगी भर्ती
(India) वेतनमान:
पे बैंड - I 5,200-20,200 रु, ग्रेड पे 2,400 रु प्रतिमाह। इसके अलावा महंगाई भत्ता, राशन मनी, विशेष प्रतिपूर्ति भत्ता, परिवहन भत्ता, निशुल्क आवास या मकान किराया भत्ता, मुफ्त छुट्टी पास अन्य भत्ते देय हाेंगे।

उम्र:
24 अक्टूबर 2014 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 24 अक्टूबर 1989 से पहले तथा 24 अक्टूबर 1996 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी आदेशानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

शारीरिक मापदंड:
ऊंचाई 170 सेमी न्यूनतम सीना 80-85 सेमी होना चाहिए। एसटी के लिए ऊंचाई में 7.5 सेमी और सीने के नाप में 4 सेमी की छूट मिलेगी। पहाड़ी जातियाें को ऊंचाई में 5 सेमी और सीने में 2 सेमी की छूट दी जाएगी। वजन ऊंचाई के अनुसार होना चाहिए।

योग्यता:
12वीं पास (भौतिकी, रसायन गणित विषयों के साथ)/ 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल या कंप्यूटर में दो वर्षीय आईटीआई प्रमाण पत्र।

आवेदन प्रक्रिया:
भर्तीआवेदन पत्र के विस्तृत विवरण के लिए वेबसाइट www.itbpolice.nic.in देखें। आवेदन को साफ शब्दों में या टाइप करके सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महानिरीक्षक (मध्य), मुख्यालय सेंट्रल फ्रंटियर, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, प्लॉट 163-164 (ई-8), त्रिलोचन नगर, पोस्ट ऑफिस - त्रिलंगा निकट शाहपुरा, भोपाल-462039 (मध्यप्रदेश) पते पर भेजें। आवेदन के साथ दो स्वपता लिखे 5 रु डाक टिकट लगे लिफाफे भेजें।

अंतिम तिथि:
आवेदन 24 अक्टूबर 2014

आवेदन शुल्क:
50 रु जो केंद्रीय भर्ती शुल्क टिकट (सीआरएफएस) के रूप में होना चाहिए। ये टिकट देश के सभी डाकघरों में उपलब्ध होते हैं। एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट है।

चयन प्रक्रिया:
चरण एक में ऊंचाई बार, दौड़, शारीरिक मानदंड परीक्षा (पीएसटी), बायोमेट्रिक पहचान होगी। चरण दो में ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) होगी। इसमें सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान जागरूकता, मात्रात्मक अभिव्यक्ति, साधारण तर्क शक्ति के पेपर होंगे। तीसरे चरण में मूल प्रलेखों का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।