(India)
आईफोन-6 और इसका महंगा मॉडल आईफोन-6 प्लस सभी खुदरा दुकानों पर 17 अक्तूबर से उपलब्ध होगा। इनग्राम माइक्रो ने एक बयान में कहा कि आइफोन-6 और आइफोन-6 प्लस 17 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर एक मिनट से देश की प्रमुख खुदरा दुकानों में मिलने लगेंगे। बयान में कहा गया कि ग्राहक सात अक्तूबर से इसकी बुकिंग शुरू कर सकते हैं। आइफोन के अधिकृत वितरकों में रेडिंगटन, राशि पेरिफेरल्स और रिलायंस शामिल हैं। एप्पल और उसके वितरकों ने अभी तक आईफोन6 श्रंखला का आधिकारिक मूल्य घोषित नहीं किया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।