फेसबुक ने रिलांयस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) के साथ गठजोड़ का एलान किया है। इस करार का मकसद चर्चित सोशल नेटवर्किंग साइट को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली फर्म के ग्राहकों तक मुफ्त में ऑफर करना है। साथ ही करीब तीन दर्जन वेबसाइटों की भी फ्री पेशकश की जाएगी। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है। फेसबुक यहां इंटरनेट के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जुडना चाहती है। यही वजह है कि भारत एशिया का पहला देश होगा जिसे इंटरनेट डॉट ओआरजी एप मिलेगा। यह एप मोबाइल फोन यूजर्स को देखते हुए बनाया गया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘भारत को जोड़ने के लिए हमें अभी लंबा सफर तय करना है। मेरा भरोसा है कि लोगों के हाथों में बुनियादी सेवाओं के मुफ्त पहुंचने पर बाकी के बदलाव तेजी से होंगे।’वह मानते हैं कि इंटरनेट की पहुंच सभी लोगों तक होनी चाहिए।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।