आरपीएमटी परीक्षा की तैयारियां पूरी
(Jaipur, Rajasthan) राजस्थान यूनिवर्सिटी हैल्थ एण्ड साईंस ने आरपीएमटी की फिर से होने जा रही परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं ... बुधवार को स्टूडेंट को परमिशन लेटर देने की प्रक्रिया शुरू की गई ... वहीं जयपुर के अलावा कोटा, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और उदयपुर में भी परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आरपीएमटी की परीक्षा 27 जुलाई को है। यदि किसी विद्यार्थी को परमिशन लेट नहीं मिल पाया तो वह विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अपना परमिशन लेटर ले सकता है। जानकारी के मुताबिक आरयूएचएस पिछली गलती को दौबारा नही दौहराना चाहता। लिहाजा परीक्षा में किसी प्रकार की गलती न हो इसके लिए पुरा ध्यान रखा जा रहा है।. गौरतबल है कि आरपीएमटी परीक्षा 2013 मंे हुई गडबडियों के कारण कोर्ट के निर्देश से सरकार को परीक्षा को निरस्त करना पडा था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।