कार्बन ने उतारा सबसे सस्ता विंडोज फोन
फोन कहीं रखकर भूल गए हैं, ये रहे उपाय
कार्बन, माइक्रोमैक्स और जोलो के बाद एक और भारतीय मोबाइल कंपनी सेलकॉन ने भी अपना पहला विंडोज फोन लॉन्च कर दिया है।
सेलकॉन विन 400 (ब्मसावद ॅपद 400) ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 4,999 रुपए में उपलब्ध है। यह भारतीय बाजार में सबसे सस्ता विंडोज फोन है। हांलाकि कंपनी ने अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
सेलकॉन विंन 400 डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। यह 4 इंच एचडी डिस्प्ले (800Û400 पिक्सल), 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर, एड्रिनो 302 जीपीयू और 512 एमबी रैम के साथ काम करता है। यह लेटेस्ट विंडो 8.1 ओएस पर आधारित है।
फोन की इंटरनल स्टोर 4 जीबी है, एक्सर्टनल मैमोरी के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सेलकॉन विन 400 में एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल कैमरा रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो जीपीआरएस, ऐज, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1500एमएएच है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।