इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के लिए भी सिंगल एंट्रेंस टेस्ट
(India)
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए सिंगल एंट्रेंस की तर्ज पर अब इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के लिए भी अंडरग्रैजुएट लेवल पर सिंगल एंट्रेंस टेस्ट होगा। केंद्र ने 2018 से सिंगल एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शैक्षिक वर्ष 2018-19 से प्रस्ताव के क्रियान्वयन के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन को एक उचित रेग्युलेशन जारी करने के लिए कहा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।