(India)
ड्यूल-सिम सपॉर्ट करने वाला इंटेक्स ऐक्वा स्लाइस ऐंड्रॉयड 4.4.2 पर चलता है। इसमें 480x854 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर और एक जीबी रैम है। इसमें पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसमें मल्टि-ऐंगल व्यू, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, स्माइल शॉट, फेस डिटेक्शन, एचडीआर, ऑटो सीन डिटेक्शन, सेल्फ टाइमर, टैप-टु-कैप्चर और वॉइस कैप्चर जैसे फीचर्स हैं। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 8 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। बैटरी 1650mAh है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक एक बार के चार्ज में इससे करीब 7 घंटे तक टॉक टाइम और 220 घंटे तक स्टैंडबाई टाइम मिलेगा। इसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 134x65x8.2 मिलीमीटर है। यह काले और सफेद रंग में मिलेगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।