इंस्टॉल किये बिना यूज कर सकेंगे सभी मोबाइल एप
(India)
गूगल ने अपने इवेंट आईध्ओ 16 में यह संकेत दिए है की स्मार्टफोन पर एंड्रॉयड एप को इस्तेमाल करने के लिए इंस्टॉल किये बिना यूज कर सकेंगे। गूगल इस तकनीक को जल्द ही लोगों के बीच पेश करेगा। गूगल ने एंड्रॉयड इंस्टेंट एप्स की घोषणा की है। इसकी मदद से यूजर्स बिना इंस्टॉल या डाउनलोड किए एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। जब यूजर्स प्ले स्टोर में एप के लिंक पर क्लिक करेंगे उसी समय अपनी जरूरत के हिसाब से गूगल डेटा फेच कर लेगा और एप्लिकेशन तुरन्त काम करने लगेगा। कंपनी ने कहा कि यह सर्विस मोबाइल वेब के लिए गेमचेंजर साबित होगी। एंड्रॉयड इंस्टेंट एप्स को साल के अंत कर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने आईध्ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2016 में बिना इंस्टॉल किए एप इस्तेमाल करके दिखाया। पहले उदाहरण के तौर पर ठन्र्रमिमक टपकमव का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान पाया गया है कि बिना इंस्टॉल किए एप सिर्फ 2 सेकेंड में काम करने लगा। वहीं दूसरा उदाहरण ठ-भ्’े एंड्रॉयड एप का लिया गया। इसमें बिना एप इंस्टॉल किए कैमरा बैग की खरीदारी की गई जिसमें तीन क्लिक और करीब 30 सेकेंड का समय लगा। 4.4 किटकैट चल रहे एंड्रॉयड डिवाइस पर डेमो रियल-टाइम पर काम करता नजर आया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।