भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने शनिवार को कहा कि वह अगले महीने एक ही मिशन में रिकॉर्ड 22 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। इसकी जानकारी इसरो के अध्यक्ष किरण कुमार ने दी. किरण कुमार ने कहा श्फिर से इस्तेमाल किए जाने लायक मौजूदा प्रक्षेपण यान के बाद हमें जो अगला प्रयोग करना है, उसके बारे में चिंता करनी है. इसके अलावा अगले महीने हम एक ऐसा प्रक्षेपण करने जा रहे हैं जिसमें हम करीब 22 उपग्रह प्रक्षेपित करेंगे. काटरेग्राफिक श्रृंखला का भी एक उपग्रह प्रक्षेपित किया जाएगा.श्
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
