इसरो 18 दिसंबर को करेगा जीएसएलवी मार्क-3 का प्रक्षेपण
(India) इसरो ने कहा था कि वह 15 से 20 दिसंबर के बीच आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसका एक प्रायोगिक परीक्षण करेगा। जीएसएलवी मार्क-3 इसरो का अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसरो ने कहा है, इसरो का एलवीएम-3 एक्स यान 18 दिसंबर को छोड़ा जाएगा। यह अपने साथ सक्रिय ठोस बूस्टर, तरल कोर स्टेज और एक क्रायो स्टेज ले जाएगा। इसरो ने बताया कि यह प्रायोगिक उप कक्षा उड़ान में क्रू मॉड्यूल एटमॉस्फेरिक री एंट्री एक्सपेरिमेंट ले जाएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।