एआईपीएमटी प्रवेश परीक्षा रद्द
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने एआईपीएमटी यानी ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट-2015 की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को आदेश दिया है कि चार हफ्ते के भीतर दोबारा परीक्षा कराई जाए. एआईपीएमटी की परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी और इसमें कथित तौर पर व्यापक अनियमितता के आरोप लगे थे. आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में जज आरके अग्रवाल और न्यायमूर्ति अमिताभ राय की अवकाश पीठ ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई से कहा था कि जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता वे एआईपीएमटी के परिणाम घोषित नहीं करे.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।