एप्पल आईफोन, सैमसंग के स्क्रीन होंगे और मजबूत
(India) कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "नए ग्लास स्क्रीन का निर्माण हमने स्क्रीन को तीखी नोकदार चीजों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किया है, फोन का हाथ से छूटकर टूट जाना आम समस्या है और हमारे ग्राहक हमसे इसके समाधान की मांग कर रहे थे." कंपनी के अनुसार, परीक्षण के दौरान गोरिल्ला ग्लास-4 को एक मीटर की ऊंचाई से गिराए जाने पर 100 में 80 बार यह स्मार्टफोन को बचा लेता है, जबकि सोडा लाइम ग्लास लगभग हर बार टूट जाती है, अपने इस नए उत्पाद के जरिए निश्चित ही कॉर्निग स्मार्टफोन स्क्रीन ग्लास स्क्रीन बाजार में अपना दबदबा कायम रखेगा, इस समय एप्पल आईफोन, सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के फोन, सोनी एक्सपीरिया जैसे लगभग दुनिया के सभी टॉप स्मार्टफोन्स गोरिल्ला ग्लास का ही इस्तेमाल करते हैं.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।