दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक को पिछले साल 92 लाख डॉलर यानी करीब 50 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला। इसमें भारी-भरकम नकद बोनस भी शामिल है। कुक को एक साल पहले इससे आधी सैलरी मिली थी। आइफोन 6 लोकप्रिय होने के बाद कंपनी की बिक्री और मुनाफे में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसका इनाम कुक को मिला। कुक को साल 2014 में 17 लाख डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) वेतन और 67 लाख डॉलर (करीब 40 करोड़ रुपये) के भत्ते मिले। 27 सितंबर को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान एप्पल की कमाई 182.8 अरब डॉलर (करीब 1,000 अरब रुपये) रही। कंपनी 39.5 आरब डॉलर यानी करीब 200 अरब रुपये का लाभ हुआ।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
