एप्पल ने भारत में उतारा नया आईपैड
(DELHI, India) आईपैड एयर 2, 6.1 मिलीमिटर पतला है और इस पर आईफोन वाले काफी सारे फीचर्स जोड़े गए हैं। यह बर्स्ट शॉट और स्लो-मोशन वीडियो ले सकता है और साथ ही इसमें पासकोड की जगह फिंगरप्रिंट आईडी सेंसर डाला गया है। इस पर पहली बार एंट्री रिफ्लेक्टिव कोटिंग की गई है जिससे यह 56 प्रतिशत तक कम रिफ्लेक्टिव हो गया है। उपभोक्ताओं के पास चुनने के लिए आईपैड एयर 2 के छह मॉडल है जिनकी रेंज 35900 से 59900 रूपए है। आईपैड विद वाईफाई कनेक्टिविटी ओनली और विद बोद वाईफाई एंड सेलुलर कनेक्टिविटी के तहत तीन तीन मॉडल उतारे गए हैं। स्टोरेज सपोर्ट के आधार पर आईपैड एयर 2 की कीमतों में फर्क रखा गया है। 16 जीबी वाईफाई ओनली आईपैड एयर 2 की कीमत 35900 रूपए, 64 जीबी की 42900 और 128 जीबी की 49900 रूपए है। इसमें वैट शामिल है। वहीं वाईफाई और सेलुलर कनेक्टिविटी दोनों पर चलने वाले आईपैड एयर 2 की कीमत 45900 रूपए, 52900 रूपए और 59900 रूपए है। इसी तरह आईपैड मिनी 3 भी दो कैटेगरी - वाईफाई कनेक्टिविटी ओनली और विद बोद वाईफाई एंड सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ उतारा गया है। इसमें भी दोनों कैटेगेरी में तीन तीन मॉडल उतारे गए हैं। आईपैड मिनी 3 की कीमत 28900 रूपए से 52900 के बीच है। जहां आईपैड एयर 2 की स्क्रीन 9.7 इंच की है वहीं आईपैड मिनी 3 की स्क्रीन 7.9 इंच की है। एयर 2 में एप्पल का नया डिजाइन किया गया ए8एक्स चिप है, जिससे कंपनी के मुताबिक कंप्यूटिंग परफॉर्मेस में 40 प्रतिशत तक सुधार और पिछले आईपैड एयर के मुकाबले 2.5 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक परफॉर्मेस मिलेगी। एप्पल का दावा है कि वाईफाई के जरिए इंटरनेट चलाने पर एयर 2 की बैटरी 10 घंटे तक चलेगी। इस दौरान वीडियो देखे जा सकते हैं और म्यूजिक भी सुना जा सकता है। आईपैड मिनी 3 में एप्पल की ए 7 चिपसेट है। एप्पल ने टच आईडी फीचर दोनों में ही डाला है। एयर 2 में मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का किया गया है, जबकि मिनी 3 में यह 5 मेगापिक्सल का ही है। आईपैड के सभी मॉडल्स में फ्रंट कैमरा 1.2 मेगापिक्सल का ही आता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।