एप्पल भारत में बेचना चाहता है सेकेंडहैंड हैंडसेट्स मोबाइल
(India)
मशहूर मोबाइल कंपनी एप्पल भारत में अपने सेकेंडहैंड हैंडसेट्स बेचने की पेशकश की है। एप्पल की तरफ से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को एप्लीकेशन भेजी गई है जिसमें एप्पल ने कहा है कि वह अपने इस्तेमाल किए हुए हैंडसेट्स भारत में बेचना चाहता है। टेलीकॉम मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राज्य सभा में इसकी जानकारी दी प्रसाद ने कहा कि एप्पल की ओर से मंत्रालय को एप्लीकेशन मिली है जिसमें इन हैंडसेट्स को बेचने की इजाजत मांगी गई है। प्रसाद के मुताबिक सरकार ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं किया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।