अगर आप सिंपल ग्रेजुएट हैं तो भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। एसबीआई ने कुल 17,140 पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये रिक्तियां जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) और जूनियर एग्रीकल्चरल एसोसिएट के पदों के लिए हैं एसबीआई की विशेष भर्ती योजना (स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव) के तहत भरे जाने वाले 3,218 बैकलॉग पद भी शामिल हैं। इस योजना में शामिल पद एससी, एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिकों और शारीरिक रूप से अशक्त व्यक्तियों के लिए हैं। इसके अलावा एसबीआई ने कुछ विशेष क्षेत्रों के लिए भी जूनियर एसोसिएट की 188 रिक्तियां घोषित की हैं। ये रिक्तियां 14,132 पदों में ही शामिल हैं, लेकिन इनके लिए संबंधित क्षेत्रों (तुरा (मेघालय), कश्मीर घाटी और लद्दाख) की स्थानीय भाषा जानने वाले व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं। जूनियर एग्रीकल्चरल एसोसिएट के पदों पर 3,008 भर्तियां की जाएंगी। एसबीआई ने सभी रिक्तियों को राज्यों के अनुसार (तुरा (मेघालय), कश्मीर घाटी और लद्दाख में रिक्तियां जिलावार बांटी गई हैं) बांटा है। इसलिए आवेदकों के लिए संबंधित राज्य की आधिकारिक भाषा में दक्षता को अनिवार्य किया गया है। यह अनिवार्यता तुरा (मेघालय), कश्मीर घाटी और लद्दाख के लिए घोषित पदों के साथ भी है, लेकिन यहां रिक्तियों के जिलावार वर्गीकरण की वजह से संबंधित जिले की भाषा में कुशलता भी आवेदकों के लिए अनिवार्य है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
