चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने 4जी सपोर्ट के साथ एक बेहतरीन स्मार्टफोन ए53 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के कुछ दिनों पहले ही अपने ए33 स्मार्टफोन को चीन में लाॅन्च किया था। वहीं कंपनी ने ए सीरीज में एक और स्मार्टफोन ए53 को पेश किया है। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन में लाॅन्च किया गया है, कंपनी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही भारत में भी उपलब्ध हो सकता है। कंपनी ने कीमत से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। हालांकि यह फोन भी ओपो ए33 की तरह मध्यम श्रेणी बजट में ही उपलब्ध होगा। ओपो ए53 के टेक्निकल पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 5.5-इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है और जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720पिक्सल है। क्वालकाॅम के स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट पर पेश किया गया यह फोन 1.5 गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। ओपो ए53 एंडराॅयड आॅपेरटिंग सिस्टम 5.1 लाॅलीपाॅप पर आधारित ओपो ए53 में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई हैं। वहीं एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो काॅलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
