कंप्यूटर शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगी हरियाणा सरकार
(India)

मनोहर सरकार ने कंप्यूटर शिक्षा को आंदोलनों के फेर से बाहर निकालने की तैयारी कर ली है। कंप्यूटर शिक्षकों और कंप्यूटर लैब सहायकों की अब सीधे भर्ती की जाएगी। सहायकों व शिक्षकों के तीन-तीन हजार पद भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। सरकार निजी कंपनियों के जरिए शिक्षक नियुक्त नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भर्ती को मंजूरी दे दी है। हालांकि नौकरी बचाने के लिए पूर्व कंप्यूटर शिक्षक अब भी आंदोलनरत हैं और उन्हें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से आस है कि वह उनका अनुबंध बढ़ाने में जरूर कामयाब होंगे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।