कर्नाटक: 911 सरकारी डॉक्टरों ने इस्तीफे सौंपे
(KARNATAKA, India) राज्य सरकार द्वारा अपनी 14 सूत्री मांगों को कथित रूप से पूरा नहीं कर पाने पर 911 सरकारी डॉक्टरों ने अपने दो दिवसीय आंदोलन को और तेज करते हुए सोमवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादिर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि 911 सरकारी डॉक्टरों ने अपने इस्तीफे सौंप दिये हैं। हालांकि उनके इस्तीफे मंजूर नहीं किये गये हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफों पर फैसला इस बारे में जांच करने के बाद ही किया जाएगा कि कहीं ये किसी दबाव या चेतावनी में तो जमा नहीं किये गये।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।