कार्बन का एंड्रॉयड किटकैट मात्र 4999 रूपए में!
(India) कार्बन टाइटेनियम एस20 की सबसे खास बात ये है कि यह एंड्रॉयड किटकैट 4.4 ओएस पर काम करता है। इसमें 4.5 इंच की बड़ी एफडब्लूवीजीए डिस्पले स्क्रीन 480*854 पिक्सल वाली दी गई है। इसमें 1जीबी रैम और 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर दिए गए हैं। कार्बन टाइटेनियम एस20 स्मार्टफोन में 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है, जबकि एक्सटरनल मेमोरी के तौर पर यह 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। यह 3जी स्मार्टफोन है इसके अलावा इसमें वाय-फाय, एफएम रेडियो, ब्लूटुथ, जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे आप्शंस दिए गए हैं। कार्बन टाइटेनियम एस20 में 5 मेगापिक्लस कैमरा पीछे की तरफ दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो चेटिंग के लिए इसमें 0.3 एमपी कैमरा आगे की तरफ लगा है। 1600 एमएएच की बैटरी लगी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।