दूसरी दुनिया के लोगों यानी एलियंस के होने या ना होने की गुत्थी आने वाले कुछ साल में सुलझ सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि 2025 तक एलियंस की जिंदगी से जुड़े संकेत मिल जाएंगे और अगले 20 से 30 सालों में इनसे संबद्ध ठोस प्रमाण भी उपलब्ध होंगे। नासा के प्रमुख वैज्ञानिक एलन स्टोफन ने कहा, ष्अगले दशक में हमें धरती से परे जीवन के मजबूत संकेत मिल जाएंगे और अगले 20 से 30 साल में हमारे पास इसके ठोस प्रमाण होंगे।ष् जीवन के अनुकूल अन्य दुनिया और धरती से परे जीवन की दिशा में नासा के प्रयासों पर आयोजित पैनल चर्चा में उन्होंने यह उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, हम यह जानते हैं कि हमें कहां देखना है और किस तरह से देखना है। ज्यादातर मामलों में हमारे पास उपयुक्त तकनीक है और हम उस तकनीक के प्रयोग के सही रास्ते पर बढ़ रहे हैं। एक अन्य वैज्ञानिक जॉन ग्रंसफेल्ड ने कहा कि हमारे सौरमंडल और इसके बाहर जीवन के प्रमाण हमें अनुमान से ज्यादा जल्दी मिल सकते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
