वैज्ञानिकों ने दक्षिण अमेरिकी में कुत्ते के आकार के डायनासोर की एक प्रजाति की खोज की है, जो पृथ्वी पर एक समूह में घूमते थे और कीड़े-मकोड़े व फर्न खाकर जिंदा रहते थे। वैज्ञानिकों ने वेनेजुएला के ला क्विंटा से मिले 20 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों की मदद से डायनासोर की लाक्विंटासाउरा वेनेजुएला नाम की इस प्रजाति की खोज की है। लाक्विंटासाउरा की कम से कम चार हड्डियां एक साथ पाई गई थी, जिनकी उम्र लगभग तीन से लेकर 12 वर्ष तक थी। यह संभव है कि ये प्रजाति छोटे समूहों में रहते होंगे, जो इन्हें सामाजिक व्यवहार के मामले में डायनासोर की अन्य प्रजातियों के पहले का उदाहरण बनाता है। ब्रिटेन के नेचुरल हिस्ट्री म्युजियम और ज्युरिख विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार लाक्विंटासाउरा डायनासोर पिछले दो पैरों पर चलते थे और उनका आकार एक छोटे कुत्ते के बराबर होता था। ये एक मीटर लंबे और 25 सेंटीमीटर चैड़े होते थे। पहले यह सोचा गया कि ये काफी हद तक शाकाहारी होंगे, लेकिन कुछ दांतों के लंबे और घुमावदार होने के कारण इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि ये छोटे कीड़े और फर्न भी खाते होंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
