कुशल कर्मचारियों को तरस रही हैं 58 फीसद कंपनियां
(India)

रोजगार बाजार में सुधार होने के बावजूद 58 फीसद कंपनियां अपने यहां खाली पदों को भरने में दिक्कत महसूस कर रही हैं। इसकी वजह कुशल कर्मचारियों की किल्लत है। एक सर्वे के मुताबिक, अकाउंटिंग व फाइनेंस सेक्टर में विशेष रूप से प्रतिभावान कर्मियों की कमी है। प्रतिभाओं की किल्लत पर मैनपावर ग्रुप के 10वें सालाना सर्वे में कहा गया कि दुनिया भर के करीब 38 फीसद नियोक्ता प्रतिभाशाली कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत में यह कमी 58 फीसद तक पहुंच गई है। वैसे, भारतीय कंपनियों को हमेशा ही प्रतिभाशाली कर्मचारियों की कमी रहती है, लेकिन उनके लिए यह साल पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रहा। वर्ष 2014 में करीब 64 फीसद कंपनियों ने स्वीकार किया कि उन्हें योग्य कर्मियों की किल्लत का सामना करना पड़ा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।