कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के बढते मामले पर अब हैल्पलाइन शुरू करने का निर्णय लिया गया है...मुख्य सचिव के स्तर पर हुई बैठक के बाद ये निर्णय हुआ है...जिसमें जिला स्तर पर ये हैल्पलाइन काम करेगी....इस हैल्पलाइन पर विशेषज्ञ काउन्सलर विद्यार्थियों और अभिभावकों को पढ़ाई, आवास सुविधा एवं तनाव से संबंधित विषयों पर 24 घंटे सलाह देंगे...जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों, हाॅस्टल संचालकों, समाजसेवकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से विचार-विमर्श के बाद ये निर्णय लिया है....
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
