चंद्रमा की कक्षा में चीन ने प्रक्षेपित किया अंतरिक्ष यान
(India) यह यान आज तड़के चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत स्थित शीचांग सैटेलाइट प्रक्षेपण केंद्र से अत्याधुनिक ‘लॉन्ग मार्च 3 सी’ राकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग प्रशासन (स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ सांइस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेन्स) ने बताया कि प्रक्षेपण के कुछ समय बाद अंतरिक्ष यान अपने वाहक रॉकेट से अलग हो गया और इसके जल्द ही चंद्रमा की कक्षा में प्रविष्ट हो जाने की उम्मीद है। पूरे मिशन में 8 दिन लगेंगे। इस यान में प्रयुक्त की गई प्रौद्योगिकी का उपयोग चांग5 मिशन में किया जाएगा। चांग..5 को चंद्रमा पर भेजा जाएगा और यह आंकड़े तथा वहां के कुछ नमूने एकत्र कर वर्ष 2017 में वापस लौट आएगा। इससे पहले चीन वर्ष 2007 चांग1, वर्ष 2010 में चांग2 और दिसंबर 2013 में चांग3 भेज चुका है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।