चीन के भू-जीव वैज्ञानिकों ने ऐसे रहस्यमयी गोलाकार अवशेषों की खोज की है जो धरती पर विकसित हुए सबसे पहले जीवों के हो सकते हैं। दक्षिण चीन की चंट्टानों की तहों में मिले इन अवशेषों को मेगास्फीयर नाम दिया गया है। 0.03 इंच के ये अवशेष साठ करोड़ वर्षो से भी अधिक समय से इन चंट्टानों में सुरक्षित हैं। इनकी संरचना काफी जटिल है। वर्जीनिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रमुख शोधकर्ता शुहाई शियो ने कहा, श्ये अवशेष एक कोशिकीय जीव और बहुकोशिकीय जीव के संक्रमण के बारे में जानकारी मुहैया करा सकते हैं।श् जर्नल नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इन कोशिकाओं का आकार अन्य कोशिकाओं के आकार से अलग है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
