(India)
अब नोकिया के जितने भी स्मार्टफोन्स देखे होंगे वो सभी या तो सिंबाइन ओएस पर काम करते हैं या फिर विंडोज ओएस पर। लेकिन नोकिया ब्रांड के तहत जल्द ही एक ऎसा स्मार्टफोन आ रहा है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ओएस पर काम करता है नोकिया का यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया सी1 नाम से आ रहा है। इस फोन के फीचर्स और स्फेशिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। इस आधार पर पता है चला है कि यह फोन एड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ओएस पर काम करता है। यह फोन जल्द ही चाइनीज मार्केट में उतारा जा रहा है, जबकि अगले साल फरवरी तक भारत में भी उतारा जा सकता है। नोकिया सी1 एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह 10 हजार रूपए के अन्दर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसमें 5 इंच डिस्पले स्क्रीन, 2जीबी रैम, 32 इंटरनल मेमोरी, 8 एमपी मैन तथा 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा कंपनी नोकिया एन1 नाम से एंड्रॉयड टेबलेट भी जल्द ही लेकर आ रही है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।