जापान में बुलेट ट्रेन की रफ्तार ने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जापान रेलवे ने बताया कि सात कोच वाली मैग्लेव ट्रेन ने 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर नया कीर्तिमान बनाया है। विद्युत चुंबक के सहारे चलने वाली ट्रेन का परीक्षण माउंट फुजी के पास किया गया। टेस्ट रन में द्रुत गति से चलने वाली यह ट्रेन चालू होने के महज 11 सेकेंड में ही छह सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ऐसा ही एक परीक्षण पिछले हफ्ते भी किया गया था, तब इस ट्रेन ने 590 किमी की रफ्तार पकड़ी थी। इस ट्रेन ने वर्ष 2003 में 581 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। विद्युत चुंबकीय पटरी से तकरीबन चार इंच ऊपर चलने वाली यह ट्रेन टोक्यो से सेंट्रल नगोया की दूरी (286 किलोमीटर) महज 40 मिनट में पूरी कर लेगी। जापान सेंट्रल रेलवे इस सेवा को साल 2027 तक शुरू करना चाहती है। इस ट्रेन के चलने लायक सुविधाएं तैयार करने में तकरीबन सौ अरब डॉलर का खर्च आएगा। इसके लिए अलग से पटरियां बिछानी पड़ेंगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।