जिओनी का धमाका! लॉन्च किया "5000 एमएएच बैटरी" वाला फोन
(India) कंपनी ने "जियोनी मैराथन एम3" नाम से नया हेंडसेट लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की जबरदस्त बैटरी लगी है। इसकी कीमत 13999 रूपए रखी गई है। जिओनी मैराथन एम3 को भारत में बिक्री के लिए जारी किया जा चुका है। इसकी दूसरी सबसे खास बात ये है कि यह कंपनी का अब तक सबसे पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर काम करता है। इससे पहले कंपनी ने जिओनी एम2 स्मार्टफोन उतारा था जिसमें 4200 एम एएच बैटरी लगी है।
जबरदस्त बैटरी वाले इस स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी आईपीएस वन ग्लास सॉल्युशन डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम और एआरएम माली 450 एमपी जीपीयू दिए गए है । इसमें 8जीबी इंटरनल मेमोरी है जबकि यह 128 जीबी तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है। जिओनी मैराथन एम3 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ पीछे और 2 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिए गए हैं। इसमें 3जी, वाय-फाय, डब्लूएलएएन डायरे क्ट, माइक्रोयूएसबी, जीपीआरएस/ईडीजीई, जीपीएस/एजीपी एस, ब्लूटुथ 4.0 और ए2डीपी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। फीचर्स और परफोर्मेस के मामले में यह स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो जी, सोनी एक्सपीरिया एम डयूल जिओनी एमआई3, सैमसंग गैलेक्सी एल्फा ए3 और माइक्रोमैक्स केनवस पावर जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।