जीवन की संभावना वाले 8 नए ग्रह मिले
(India) अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि उनके सितारों के ‘गोल्डीलॉक्स’ जोन में आठ नए ग्रह मिले हैं। ‘हारवर्ड-स्मिथसोनियान सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स’ (सीएफए) के प्रमुख लेखक गुइलेर्मो टोरेस ने कहा, ‘इनमें से अधिकांश ऐसे ग्रह हैं जहां पृथ्वी जैसी चट्टानें हो सकती हैं।’ नासा के केपलर अंतरिक्ष दूरदर्शी के जरिए इन नए ग्रहों की पुष्टि की गई है। अब केपलर के जरिए पुष्ट ग्रहों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। इन आठ ग्रहों में दो ऐसे ग्रह हैं जो काफी हद तक पृथ्वी से मिलते-जुलते हैं। केपलर-438बी और केपलर-442बी नामक ये ग्रह लाल रंग के छोटे तारों की परिक्रमा करते है। ये तारे काफी छोटे और सूर्य के मुकाबले काफी ठंडे हैं। केपलर-438बी अपने तारे का हर 35 दिन में एक चक्कर लगाता है दूसरी तरफ केपलर-442बी हर 112 दिनों में तारे का एक चक्कर पूरा करता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।