प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग में जल्द वैकेंसी आने वाली है। प्रधान कार्यालय की ओर से देशभर के सभी सर्किल से खाली पदों की सूची मांगी गई है। डाक विभाग पटना प्रमंडल में कुल 263 पद खाली हैं। इसमें पोस्टमैन के 110 पद खाली हैं। वहीं ग्रामीण डाक सेवक के 153 पद खाली हैं, जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर के 49 पद शामिल हैं पटना प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक आरवी चैधरी ने बताया कि पटना प्रमंडल समेत बिहार सर्किल में काफी संख्या में पद खाली हैं। सूची तैयार होते ही सभी सर्किलों की ओर से प्रधान कार्यालय को सूची भेज दी जाएगी। कुछ दिनों के बाद व्यापक पैमाने पर वैकेंसी निकाली जाएगी। बिहार सर्किल से कुछ कितना पद खाली है इसकी पूरी सूची अभी तैयार नहीं की गई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
