दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रबंधन कोर्स बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस), बीए बिजनेस इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) और बीबीए (एफआईए) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जून को किया जाएगा। डीयू में बीएमएस की 415, बीए (बीई) की 488 और बीबीए (एफआईए) की 90 सीट उपलब्ध हैं। डीयू में तीनों प्रबंधन कोर्स के लिए एक साथ ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि बताया कि इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले प्रवेश परीक्षा का आयोजन जल्द करने का फैसला किया गया है। इसीलिए इस साल 5 जून को इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा शाम 3रू00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित होगी। इन पाठ्यक्रमों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को अपने ई-मेल और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ई-मेल और पासवर्ड की सहायता से आवेदन भरा जा सकेगा। आवेदन में विद्यार्थी को व्यक्तिगत सूचना जैसे नाम, जन्मतिथि के अलावा स्कैन किए हुआ पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। इसके बाद कक्षा 12 में पढ़े विषयों और उनमें आए अंकों का ब्योरा देना होगा, जिसमें अंग्रेजी और गणित आवश्यक है। इसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करके आवेदन पूरा हो जाएगा। इसके लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
