स्मार्ट करियर योजना के तहत दिल्ली के युवाओं को रोजगार के अवसरों का रास्ता खुलेगा। इस योजना का तेजी से विस्तार हो सके। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 100 से अधिक स्मार्ट कैरियर कॉलेज तैयार करने का फैसला लिया है। इन कॉलेजों की मदद से 50 हजार युवाओं को ट्रैंनिग दी जा सकेगी। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी। वित्त मंत्री ने बताया कि ये कॉलेज अलग अलग क्षेत्रों में दक्षिता रखने वाली निजी कंपनियां व संस्थाओं द्वारा चलाए जाएंगे। इन जगहों पर युवाओं को स्किल्ड के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने बजट में 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। सरकार ने युवाओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग देने के लिए स्टेट एप्रेंटिसशिप स्कीम को दोबारा शुरू किया है। यह योजना 2006 से बंद थी। स्मार्ट कैरियर कॉलेज, आईटीआई और पॉलिटेकनिक में कोर्स करने वाले छात्र आगे भी पढ़ाई कर सके। इसके लिए दिल्ली सरकार ने बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स की शुरुआत बीते वर्ष कर दी है। सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 3 कॉलेजों में द्वितीय पाली और दिल्ली सरकार वित्त पोषित 7 कॉलेजों में नए पाठ्यक्रमों के लिए भी सैद्वांतिक मंजूरी दे दी है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
