दिल्ली सरकार शिक्षकों के 10 हजार पद भरने के लिए जल्द ही आनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि करीब दस हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया और आधिकारिक औपचारिकताएं चल रही हैं और उपराज्यपाल की मंजूरी भी मांगी गई है। परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं और जैसे ही मंजूरी मिलती है, परीक्षा की तारीख की घोषणा की जाएगी। दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2015 में 9623 अतिरिक्त शिक्षक पदों को मंजूरी दी थी। गेस्ट टीचर के साथ अन्य अभ्यर्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे। हालांकि गेस्ट टीचरों को आयुसीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी और साथ ही हर साल के हिसाब से 0.75 अंक दिए जाएंगे। यह अंक अधिकतम तीन साल के अनुभव पर दिए जाएंगे यानि कि यह 2.25 अंक से ज्यादा नहीं होंगे। दिल्ली सरकार के 1021 स्कूल में करीब 17 हजार गेस्ट टीचर काम कर रहे हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
