अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भविष्य के अभियानों के लिए नेक्स्टजेन अंतरिक्ष यानों के इस्तेमाल की योजना बना रही है। नासा रूसी अंतरिक्ष यान के जरिये अंतरिक्ष यात्रियों की प्रत्येक यात्रा पर करीब 7.1 करोड़ डॉलर खर्च करती है। अगली पीढ़ी के इन अंतरिक्ष यानों में सबसे पहला ड्रैगन वी-2 है, जिसे स्पेसएक्स नाम की कंपनी ने बनाया है। ड्रैगन वी-2 का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में सामान भेजने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन अब इसे और उन्नत कर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने और कठोर सतह पर उतरने के काबिल बनाया गया है। अन्य अंतरिक्ष यान बोइंग सीएसटी-100 है। यह पिरामिड के आकार का अंतरिक्ष यान है, जिसे एक रॉकेट के सिरे से बांध कर अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जा सकता है। शुरुआत में इसका निर्माण बोइंग और लॉकहीड मार्टिन ने एटलस वी रॉकेट के रूप में किया था। तीसरा अंतरिक्ष यान ड्रीम चेजर है, जिसे एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सिएरा नेवादा कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
