नेशनल जाॅब पोर्टल शुरू करेगी सरकार
(India)
नौकरी ढूंढने वाले लोगों को सरकार जल्द नई सुविधा देने वाली है। एक नेशनल पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसकी मदद से रिक्तियों और प्लेसमेंट के साथ-साथ स्किलिंग और प्रशिक्षण संबंधी मौकों की भी नियमित जानकारी मिलती रहेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय नेशनल कॅरिअर सर्विस पोर्टल लांच करने की तैयारी में है। ब्रिटेन में सरकार की तरफ से ऐसी ही सर्विस उपलब्ध कराई जाती है। प्रस्तावित वेबसाइट मंत्रालय की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत एम्प्लॉइमेंट एक्सचेंजों का आधुनिकीकरण किया जाना है। उन्हें ऐसे कॅरिअर सेंटर में तब्दील करने पर काम चल रहा है, जो नौकरियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ कॅरिअर परामर्श जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा सकें। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक प्रस्तावित पोर्टल चरणबद्घ तरीके से चलाया जाएगा। पहला चरण इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।