रोसेटा की तरफ से जवाबी ट्वीट में कहा गया, ‘ओके. फाइली, मुझे यह मिल गया है, आराम करो।’ ईएसए ने कहा कि तस्वीरें लेने, धूमकेतु के घनत्व, तापमान, बनावट और वातावरण की जांच के लिए तीन दिन तक अनवरत काम करने के बाद इसकी रोबोट प्रयोगशाला ‘निष्क्रिय अवस्था’ में पहुंच गई है। सभी उपकरण और अधिकांश प्रणालियां बंद हो गई हैं। एक बयान में कहा गया, ‘निष्क्रिय होने से पहले लैंडर अपने जुटाए गए सभी वैज्ञानिक ब्यौरे को भेजने में सफल रहा।’ लैंडर और इसके डाटा को प्रसारित करने वाले रोसेटा उपग्रह में हर रोज केवल दो संचार खिड़कियां काम कर रही थीं। इनमें से अंतिम कल भारतीय समयानुसार रात 12 बजकर 30 मिनट पर खुली और धूमकेतु के पीछे कक्षा में चक्कर लगाते रोसेटा के अदृश्य होते ही भारतीय समयानुसार अगली सुबह छह बजकर छह मिनट पर यह संचार खिड़की बंद हो गई।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
