फेसबुक और एयरटेल ने किया फ्री इंटरनेट फ्लेटफार्म का बचाव
(India)
नेट न्यूट्रलिटी अभियान के जोर पकड़ने के बाद फेसबुक और एयरटेल दोनों शुक्रवार को अपनी पहल पर बचाव की मुद्रा में आ गए। इंटरनेट डाटा की उपलब्धता सबके लिए बगैर किसी भेदभाव के समान ढंग और गति से रहे इसके लिए चल रहे इस अभियान पर दोनों कंपनियों ने कहा है कि उनके फ्री इंटरनेट फ्लेटफार्म सभी सेवा प्रदाताओं के लिए उपलब्ध हैं। ये उपभोक्ताओं में भेदभाव नहीं करते। अमेजन डॉट इन एवं मेकमाईट्रिप समेत ईकॉमर्स की बड़ी कंपनियों ने नेट न्यूट्रलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। मेकमाईट्रिप ने तो नेट न्यूट्रलिटी के लिए संभावित खतरा बने ऐसे किसी भी प्लेटफार्म से खुद को दूर रखने की प्रतिबद्धता जताई है। ऑन लाइन खुदरा व्यापार के लिए चर्चित वैश्विक कंपनी अमेजन की भारतीय शाखा अमेजन डॉट इन ने कहा है कि वह डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को समृद्ध करने व प्रोत्साहन देने के लिए ओपन इंटरनेट का पूरी तरह समर्थन करती है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।