फेसबुक का नया विडियो टूल 'से थैंक्‍स' लॉन्च
(India) यह फेसबुक उपयोगकर्ताओं को उनकी और उनके दोस्तों की टाइमलाइन पर विशिष्ट रूप से निर्मित वीडियो पोस्ट करने और उसे शेयर करने की सहूलियत देता है। वीडियो बनाने के लिए फेसबुक डॉट कॉम/थैंक्स विजिट करें और वीडियो का प्रीव्यू बनाने के लिए फेसबुक से एक फ्रेंड चुनें। फेसबुक की एक ब्लॉग पोस्ट में इस बारे में लिखा गया है कि आप एक अलग थीम का चयन एवं उन तस्वीरों को एडिट और पोस्ट कर पाएंगे, जो आपकी दोस्ती को दर्शाती हैं। फेसबुक उपयोगकर्ता जब अपनी वीडियो पूरी बना लेंगे, तो इसे अपनी खुद की टाइमलाइन पर पोस्ट करने और दोस्तों को इसमें टैग करने से पूर्व उनके पास एक व्यक्तिगत संदेश जोड़ने का विकल्प होगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।