सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने इसकी बुकिंग के लिए नियम बदल दिए हैं। 251 रुपये कीमत वाले इस फोन के लिए शुक्रवार सुबह बुकिंग करने में दिक्कत नहीं आई। नई प्रक्रिया के तहत अब कंपनी फोन बुकिंग के लिए एडवांस पैसे नहीं ले रही है। इसके बजाय उपभोक्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देने के बाद फोन बुक किया जा रहा है। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि फोन बुकिंग का मैसेज ईमेल पर भेजा जा रहा है। हालांकि यह मैसेज मिलने में अनियमितता देखने को मिल रही है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
